क्यों जंग का बिगुल बजा रहे हो-हिन्दी शायरी

कमरों में बंद दौलत लूटकर
लुटेरे जा सके यहां से कितनी दूर।
उसकी चकाचैंध में
रौशनी खो बैठे उनके नूर।
अल्मारी में बंद किताबों को
जलाकर कर रख कर दिया
तलवारों से बहाकर खून की नदियां
राहगीरों को दर-ब-दर कर दिया
तुम उनकी यादों को संजोकर
क्यों जंग का बिगुल बजा रहे हो
किसलिये अपने लहू को रंग की
तरह सजा रहे हो
जबकि तुम उनको किताबें पढ़कर ही
जानते हो
जिंदगी की बिसात पर
प्यादों की तरह पिटे बादशाहों को
सिकंदर मानते हो
अपने ही अंधेरे इतिहास में
बेकार है कुछ ढूंढने की कोशिश कराना
अपनी सोच का चिराग क्यों नहीं जलाते
जिसकी रौशनी पहुंचे बहुत दूर।।

………………………….

लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकाएं भी हैं। वह अवश्य पढ़ें।
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान-पत्रिका
4.अनंत शब्दयोग
कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप

Post a Comment

You must be logged in to post a comment.