Posted on February 7, 2008 by दीपक भारतदीप
चंद पलों की खुशी की खातिर
पूरी जिन्दगी दाव पर लगा देना
भला कौनसी अक्लमंदी है
सब कुछ करते हैं हम
अपने नाम के लिए
लेते हैं इसका और उसका नाम
हम करतार नहीं है
सब जानते हैं
फिर भी हर पर अपना काम
लिखा हो यही मानते हैं
आजाद लगती हैं अक्ल
पर वह तो रूढियों और रीति रिवाजों को
निभाने के लिए समाज की बंदी है
Filed under: Deepak Bharatdeep, arbic, bharat, friends, hasya, hindi sahitya, kavita, sahitya, shayri, sher, sher-o-shayri, urdu, vyangya, web bhaskar, web dunia, web navabharat, अनुभूति, कविता, काव्य, दीपक भारतदीप, व्यंग्य, शब्द, शायरी, शेर, साहित्य, हास्य, हास्य-व्यंग्य, हिंदी | No Comments »
Posted on January 30, 2008 by दीपक भारतदीप
१. जो व्यक्ति ऐसे लोगों को दंड देता है जिन्हें दंड नहीं देना चाहिए तथा जिनको देना चाहिऐ उनको नहीं देता उसे जगत में बहुत अपयश मिलता है और मरने के बाद वह नरक भोगता है.
२.सबसे पहले अपराध करने को समझाना चाहिऐ, जब उसका प्रभाव न पड़े तब उसकी भर्त्सना करनी चाहिए. जब इससे भी वह न समझे तो उस पर अर्थ दंड लगाना चाहिए, जब इसका भी अनुकूल प्रभाव नहीं पड़े तो उसे शारीरिक दंड देना चाहिऐ. उसके बाद भी प्रभाव न पड़े तो चारों डंडों का प्रयोग करना चाहिए.
Filed under: Deepak Bharatdeep, Global dashboard, adhyatm, astha, bharat, darshan, dashboard, dashbord, hindu, manu smruti, sanskar, web bhaskar, web dunia, web navabharat, अध्यात्म, आलेख, आस्था, इंटरनेट, चिन्तन, दर्शन, दीपक भारतदीप, धर्म, विचार, संस्कार, साहित्य, हिंदी, हिन्दू | No Comments »
Posted on January 28, 2008 by दीपक भारतदीप
बहुत शोर सुनते थे
कोई तरकश चलता
ब्लोग जगत में सजा रहा है
किसी सम्मान की दुकान
देखा तो निकले दस तीर
निकले उसमें थे दस वीर
दावा यह किया कि बस
यही लिखते हैं अंतर्जाल पर अच्छा
बाकी पेश करते हैं कच्चा
बस इनका ब्लोग ही हमें
ब्लोग की तरह हमेशा फबता
कहैं दीपक बापू
चल पडी हैं हिन्दी ब्लोग में
एक और दुकान
अंतर्जाल पर आयी है हिन्दी तो
साथ लाई है साहित्य से वैसे लोग भी
जो हर साल बाटेंगे और
बटोरेंगे कई इनाम
लिखने से अधिक पायेंगे सम्मान
अपने ही तर्कों का करेंगे अपमान
जो वेब साईट नहीं उठा पा रही
अपने पाठको को बोझ
उन्हें ही ब्लोग जगत पर सजाएंगे
इनाम पाने के लिए ब्लोगर कहलायेंगे
आज यह सम्मानित करेंगे तो
तो कल उनसे सम्मानित हो जायेंगे
हम तो ठहरे छोटे शहर के ब्लोगर
भला कहाँ बडे शहर वालों से जीते पायेंगे
पर देख-देख कर अपना मन बहलायेंगे
हास्य का रस यहाँ बिखेरते जायेंगे
उन्मुक्त हास्य भाव दिखाएँगे
उनके एक तरकश में है
केवल तीर दस
हमारे बारह तरकश में
कई हैं शब्दों के तीर
हमने पसंद उनकी चलते देखना
सम्मान पाना तो उनको ही फबता
————————————–
Filed under: Deepak Bharatdeep, Global dashboard, arbic, dashboard, friends, hasya, hindi, hindi sahitya, inglish, kavita, sahitya, shayri, sher, sher-o-shayri, urdu, vyangya, web bhaskar, web dunia, web navabharat, अनुभूति, इंटरनेट, कथा साहित्य, कविता, काव्य, चिन्तन, दीपक भारतदीप, व्यंग्य, शब्द, शायरी, शेर, साहित्य, हास्य, हिंदी | No Comments »
Posted on January 28, 2008 by दीपक भारतदीप
अभी हुई है भोर
शुरू कर दिया उन्होने शोर
कैसे न होंगे दिन भर बोर
जहाँ मौन रखकर ध्यान करना था
वहाँ लगा रहे हैं दिमाग पर जोर
कुछ सीखना था प्रात:
परमात्मा का नाम लेकर
डाल दिया मुहँ में रोटी का कोर
आदमी सुख तो चाहता है
पर दिल में उसके अहसास के लिए
कोई कोना बाकी नहीं है
चारों तरफ भरा है शोर
—————————
Filed under: Global dashboard, arbic, bharat, inglish, kavita, sahitya, shayri, sher, sher-o-shayri, urdu, vyangya, web bhaskar, web dunia, web navabharat, अनुभूति, इंटरनेट, कविता, काव्य, चिन्तन, व्यंग्य, शब्द, शायरी, शेर, साहित्य, हास्य-व्यंग्य, हिंदी | No Comments »
Posted on January 27, 2008 by दीपक भारतदीप
वादों के बादल बरसने का
मौसम जब आता है
यादों पर ग्रहण लग जाता है
जजबातों के सौदागर तय करते हैं कि
कौनसा सा वादा बरसाया जाये
किस याद को लोगों के दिमाग
से भुलाया जाये
तमाम के लगाते नारे रचकर
हवाई किला किया जाता है खडा
जो कभी खुद नहीं चलते
उसके दरवाजे कितने भी हों आकर्षक
रास्ता एक कदम बाद ही
दीवार से टकरा जाता है
लुभावने वाद और वादों के झुंड अपनी जुबान पर लिए
अभिनय करते हुए जजबातों के
व्यापारी चलते हैं साथ लेकर चलते हैं बुझे दिए
अँधेरे का डर दिखाकर
अपना करते हैं व्यापार
कहते हैं कि दूध का जला
छांछ भी फूंक कर पी जाता है
पर यहाँ तो आदमी कई बार
जलने के बाद भी आदमी
फिर पीने के लिए जीभ जलाने आ जाता है
———————————————————
अँधेरे न होते तो
रौशनी का व्यापार कौन करता
रोशनी ही न होती अंधेरों से कौन डरता
जिन्दगी इसी घूमते पहिये का नाम है
एक करता जेब खाली दूसरा भरता
————————————–
नोट-यह पत्रिका कहीं भी लिंक कर दिखाने की अनुमति नहीं है. दीपक भारतदीप, ग्वालियर
Filed under: Global dashboard, arbic, bharat, dashboard, friends, hasya, hindi, india, inglish, kavita, sahitya, shayri, sher, sher-o-shayri, urdu, web dunia, web navabharat, अनुभूति, इंटरनेट, कविता, काव्य, चिन्तन, व्यंग्य, शब्द, शायरी, शेर, साहित्य, हास्य-व्यंग्य, हिंदी | 1 Comment »